विधायक पाण्डेय ने किया दो कक्षों का किया शिलान्यास - कहा जनहित के निर्माण कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी

 

गदरपुर (संवाद-सूत्र) क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने पूर्व सांसद बलराज पासी के साथ एसडीएम कोर्ट बाजपुर में बार एसोसिएशन के लिये बनने वाले पुस्तकालय तथा सभाकक्ष का शिलान्यास किया। ये दोनों कक्ष विधायक निधि से बनाये जा रहे हैं।

        शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट पहंुचे गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय ने कहा कि जनहित के निर्माण कार्यों में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। बाजपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट शिवराज राणा की माँग पर उन्होंने भवन के द्वितीय तल के निर्माण हेतु 10 लाख रूपये और विधायक निधि से देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बाजपुर मेरा परिवार है। बाजपुर की सम्मानित जनता के वह ऋणि रहेंगे। कहा कि वह आज जिस मुकाम पर हैं बाजपुर वासियों के कारण हैं। पूर्व सांसद बलराज पासी ने अधिवक्ताओं से आम जन को सस्ता व सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की बात कही। 

       इस मौके पर सुरेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन लाल गोयल, कुलवन्त उप्पल, बाजपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवराज राणा, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सागर, सचिव विजय कुमार गर्ग, मौ. यूसुफ, सूरज प्रकाश शर्मा, फिरासत अली, कृष्णा सिंह, हीरा शर्मा, सज्जाद अली, गीता, अजीम अहमद, विकास कश्यप, स. मेजर सिंह, खीम सिंह दानू, विकास गुप्ता, उमा जोशी, हेम काण्डपाल, बिट्टू चैहान, इदरीश अहमद, हरजसपाल सिंह हैरी आदि मौजूद रहे।