उदयीमान छात्रवृत्ति के लिए खेल प्रतियोगिता हुआ शुम्भारम्भ

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत न्याय पंचायत गोविंदपुर में छात्रवृत्ति के लिए दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्य निर्विकार मौर्या ने किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन छात्रवृत्ति के लिए गांव के बच्चों ने कड़ी मेहनत व बेहतर प्रदर्शन कर जमकर पसीना बहाया। इस योजना के अन्तर्गत न्याय पंचायत गोविन्दपुर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया व उनका शारीरिक फिटनेस का परीक्षण भी कराया गया।  शुक्रवार को शहरी बच्चों की खेल प्रतियोगिता आयोजन होगी।

        एएनके इंटर कॉलेज में उदीयमान छात्रवृत्ति योजना के लिए आयोजित प्रतियोगिता में 8-9, 9-10, 10-11, 11- 12, 12 -13 व 13- 14 आयु वर्ग के 45 बच्चों ने भाग लिया। खेल में के 600 मीटर दौड़, मेडिसिन बॉल थ्रो, फारवर्ड बैंड और रिच, 60 मीटर शटल रन और 30 मीटर की दौड़ हुई। 

         इस दौरान प्राचार्य निर्विकार मौर्या ने कहा कि इस योजना से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा व उनका अनुभव खेल के प्रति ओर ज्यादा होगा। 

      सीआरसी समन्वयक कुंदन लाल कौशिक ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रथम व द्वितीय खिलाड़ी का चयन सभी प्रतियोगिता में प्राप्त अंक की मेरिट के आधार पर होगा। इनमें बारह-बारह छात्र व छात्राओं को चुना जाएगा। 

      इस मौके पर उमेश जोशी, ब्लाक खेल समन्वयक बृजेश कुमार दूबे, नूर आलम, अमित चैहान, निमित ठाकुर, जगदीश सिंह, परमजीत सिंह, होशियार सिंह, ममता भटेजा, गितिका चैहान आदि रहे।