भाजपा जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा - जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई


गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा द्वारा भाजपा जिला कार्यकारिणी का विस्तारीकरण करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय महेंद्र भट्ट की सहमति के पश्चात काशीपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तारीकरण किया गया। जिसमें छः जिला उपाध्यक्ष दो महामंत्री छः मंत्री एक जिला कोषाध्यक्ष एवं एक जिला कार्यालय मंत्री व एक जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया जिला उपाध्यक्ष पद पर कमल चैहान, हिमांशु सरकार,लविश अरोरा, कमल भट्ट, सुधा शर्मा, गुरबक्श बग्गा,व जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, सुदेश चैहान जिला मंत्री सर्वजीत सिंह, विकास गुप्ता, प्रियंका दिवाकर, मधुरिमा वर्मा, अमित सिंह, अमित नारंग कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया, कार्यालय मंत्री समरपाल चैधरी एवं मीडिया प्रभारी हितेंद्र भटनागर को संगठन की ओर से जिले की एहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

         भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा वह आशा करते हैं सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे व समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।