1008 श्री ज्वाला दास महाराज की पुण्यतिथि पर 38 वें विशाल यज्ञ का हुआ आयोजन

गदरपुर (संवाद-सूत्र)। श्री सनातन धर्म मन्दिर सरदारनगर में श्री-श्री 1008 श्री ज्वाला दास गोसाईं महाराज की पुण्यतिथि पर 38 वें विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। गुड़गाव हरियाणा से पधारे संत अनिल कुमार गोसाईं ने ईश्वर भक्ति और गुरुभक्ति के बारे में मार्ग दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरु कृपा के बिना मौक्ष संभव नहीं है।

       शुक्रवार को सरदार स्थित श्री सनातन धर्म मन्दिर आयोजित विशाल यज्ञ में पहुंचे पंडित राजन शर्मा, पंडित भीष्म दत्त शर्मा, पंड़ित  अनिल कुमार शर्मा द्वारा अपने-अपने प्रवचनों में ईश्वर भक्ति एवं गुरु महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। 

       इस दौरान उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर पाने के बाद भी जो जीवात्मा ईश्वर भक्ति में तल्लीन नहीं रहता वह पशु तुल्य है। गुरु कृपा के बिना मोक्ष संभव नहीं। सच्चा शिष्य वह है जो गुरु के बताए गए मार्ग पर चले। इससे पूर्व पं भीष्मदत्त शर्मा ने रामचरित मानस पाठ का समापन मंत्रोच्चार के बीच कराया।

       इस अवसर पर संत अनिल कुमार गोसाईं, पं भीष्मदत्त शर्मा ने हवन-यज्ञ सम्पन्न कराया। सम्मेलन समापन पर संचालन कर रहे टीकम खेड़ा ने बाहर से आये सभी लोगों को आभार प्रकट किया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में भारी संख्या में दूर दराज से पहुॅचें। 

       इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पाण्डेय, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, गुंजन सुखीजा, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, टीकम खेड़ा, अमित नारंग, सुरेन्द्र चावला उर्फ राजू, संजीव झाम, राजेन्द्र पाल सिंह, श्याम लाल सुखीजा, धर्मचन्द खेड़ा, ओम प्रकाश अरोरा, सूरज खेड़ा सहित काफी संख्या में श्रद्वालु माजूद रहें।