नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। स्थानीय पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोप में शहर के एक युवक को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में युवक के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले का पुलिस क्षेत्राधिकारी ने खुलासा किया। 

      खुलासे की जानकारी देते हुये सीओ वन्दना वर्मा ने बताया कि 23 जुलाई को शमशुद्दीन पुत्र हामिद हुसैन निवासी मजराशीला थाना गदरपुर उधम सिंह नगर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 21 जुलाई को दिलशाद पुत्र भूरा शाह उर्फ आजम खाॅ निवासी करतारपुर रोड़ गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उसकी उक्त किशोरी नाबालिग (13 वर्ष) को बहला फुसलाकर ले गया है। तहरीर के आधार पर धारा 363/366 आईपीसी के तहत दिलशाद बावत के खिलाफ दर्ज की गई, चूकि अभियोग में पीड़िता नाबालिग बताया गया था। 

        वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल मागदर्शन व दिशा निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सुरागरसी व पतारसी तथा तैनात मुखबिर की सटीक सूचना पर इन्द्रानगर फाटक के पास हल्द्वानी से अभियुक्त दिलशाद को गिरफ्तार किया व पीड़िता को भी उसके पास से बरामद किया गया। 

       गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजन्द्र शाह, उपनिरीक्षक कुसुम रावत, कानि0 इमरान अंसारी, संजीव कुमार मौजूद रहे।