बिजली चोरी करने पर विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। बिजली चोरी करने पर पुलिस द्वारा एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रवीन चैहान अपर अभियन्ता बाजपुर दोराहा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रहीस अहमद् पुत्र शरीफ अहमद् निवासी ग्राम मसीत थाना गदरपुर द्वारा विद्युत पोल पर अलग अलग केबिल डालकर बिजली चोरी करते पकड़ गया है। जिसके आाधर पर एसआई गिरीश चन्द्र पन्त द्वारा रहीस पर विद्युत अधिनियम 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


