राइका में मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन, पूजा प्रथम, फरीना द्वितीय, इलमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। सावन मास के दौरान राजरानी इण्टर काॅलेज में मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया व प्रतिभागी छात्राओं ने काफी सुन्दर एवं कलात्मक डिजाइनों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का रंग जमाया।
प्रतियोगिता में आरेन्ज हाउस टीम की कक्षा 11वीं की छात्रा पूजा रानी ने प्रथम, स्काई हाउस की कक्षा 12वीं की फरीना ने द्वितीय व ग्रीन हाउस की कक्षा 11वीं की इलमा ने प्रदर्शन कर तृतीय स्थाना प्राप्त किया।
इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्या सरोज अरोरा ने सफल प्रतिभागिओं को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष जयकिशन अरोरा, प्रबन्धक केवल अरोरा, रवि चैहान, उमा रतूड़ी, शाहनाज, शिल्पी शर्मा, वैशाली, नाजरीन, बसन्ती, सरिता आदि मौजूद थे।


