भाकियू ने तहसीलदार को 15 सूत्रीय मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन
गदरपुर (संवाद-सूत्र)। अनाज मंडी समिति सभागार में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। बैठक के दौरान कई प्रस्तावो को पास किये गये।
वरिष्ठ किसान हरभजन सिंह के साथ ही भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ ने सोमवार को बैठक में कहा कि सहकारी समितियों में किसानों को यूरिया के साथ अन्य कंपनियों के उत्पाद दिए जा रहे हैं। इनमें कई उत्पाद इफको कंपनी के नहीं हैं इस पर रोक लगाने की बात कही गई। सहकारी समितियों में सरकारी दुकानों पर सभी उत्पादों का विक्रय मूल्य की लिस्ट लगाने, सभी वर्गों की भूमि का मालिकाना हक किसानों को वर्तमान फसली तक देने आदि प्रस्ताव पास हुए।
इसके बाद उन्होंने किसानों के साथ प्रधानमंत्री के नाम 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट को सौंपा। साथ ही कहा कि गाजीपुर में आंदोलन की समाप्ति के दौरान केंद्र सरकार द्वारा कई वादे किए गए थे, लेकिन अभी तक कोई वायदा पूरा नहीं किया गया। इसमें किसानों पर लगाए गए मुकदमे भी शामिल थे।
इस मौके पर करनैल सिंह, अशोक सेठी, वीरेंद्र सिंह,, विनोद कुमार गुंबर, हरभजन सिंह, मोहम्मद उस्मान, गुरविंदर सिंह, गुरताज सिंह, मौजूद थे ।


