थानाध्यक्ष व ईओ को भेंट किया तिरंगा
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुहिम ‘हर घर तिरंगा’ योजना की शुरुआत थानाध्यक्ष व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को तिरंगा भेट कर बीजेपी कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने की।
सोमवार को गदरपुर मिष्ठान एसोशियन अध्यक्ष व बीजेपी के युवा कार्यकर्ता राकेश गुम्बर के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ सरकार की महात्वकांक्षी योजना को सफल बनाने व लोगों में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से थाना परिसर मेें थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह से मुलाकात उन्हें तिरंगा झंडा भेंट किया। इसके पश्चात पालिका के ईओ प्रवीण सक्सेना से मुलाकात कर उन्हें भी भारत देश का तिरंगा भेट किया।
इस दौरान राकेश गुम्बर ने लोगों से अपील की हैं कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 13 से 15 अगस्त 2022 तक सभी अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहरायें व सरकार की योजना को सफल बनाये।
इस मौके पर राकेश गुम्बर, नीटू भुड्डी, सोनू पोपली आदि लोग मौजूद थे।



