हमले के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

गदरपुर। घर में घुसकर कातिलाना हमले के मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ पीड़ित परिवार की तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

         वार्ड न0 1 करतारपुर कॉलोनी निवासी तबस्सुम वी पत्नी शकील मियां थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात्रि हथियारबंद गांव के ही शाकिर अली, नासिर, जफर अली, शाहिन व दो अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर घर के सदस्यों के साथ गाली गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिया। उनके 20 वर्षीय पुत्र अल्तमस ने विरोध किया तो उन्होंने सिर पर किसी वस्तु से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने पूरे परिवार पर फायर झोंक दिया जिससे वे घायल हो गए। इतना ही नहीं जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गये। 

         पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाकिर अली, नासिर, जफर अली, और शाहीन समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 307, 34 और 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।