राष्ट्रीय योगी सेना ने शहीद उधम सिंह को किया नमन
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। राष्ट्रीय योगी सेना उत्तराखंड की टीम द्वारा जलियावाला बागकांड (अमृृतसर) के प्रत्यक्षदर्शी क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह जी का 82वें बलिदान दिवस पर बुध बाजार स्थित काम्बोज धर्मशाला में कार्यक्रम को आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर कृतज्ञ भाव से फूल माला अर्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित की।
इस दौरान टीम के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे सैकडों अमर शहीदों के जीवन गाथाओं व कुर्बानियों को आत्मसात करना चाहिये जिनके कठोर संघर्ष एवं बलिदान से आज हमको स्वतंत्र भारत के नागरिक होने का गौरव प्राप्त हुआ हैै। कहा कि शहीद ऊधम सिंह की देशभक्ति प्रेरणादायक है, जिन्होंने जलियावाला बागकाण्ड के दोषी जनरल ओ डायर को इग्लैण्ड जाकर भरी सभा में अंधाधुन्ध गोलिया बरसाकर मौत के घाट उतार कर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होने कहा कि हमे अपने कार्यों के प्रति लगन व सच्ची निष्ठा होनी चाहिए यहि उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने अथाह देशभक्ति भाव से देश के खातिर अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। देश के प्रति उनके बलिदान से हम सबकों सीख लेकर आजादी के महत्व को समझना चाहिये।
इस मौके पर राष्ट्रीय योगी सेना गौ रक्षा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष हेमंत उर्फ हैप्पी चंद्रा,ख् कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, मंत्री जीतू गुप्ता, महामंत्री हरीश अरोड़ा, उपाध्यक्ष रोहतास प्रजापति, उपाध्यक्ष हरिओम सैनी, उपाध्यक्ष विकास रावत, संयोजक भारत सिंह प्रजापति, कुमाऊं मंडल मीडिया प्रभारी निपुण गगनेजा आदि मौजूद थे।



