हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर घर-घर तिरंगा फहराने की केंद्र सरकार की योजना को सफल बनाने व लोगों में इसके प्रति जागरुकता पैदा करने के लिये खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास खण्ड सभागार में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में क्षेत्र के सम्मानित ग्रामप्रधानों जनप्रतिनिधियों व समस्त ब्लाॅक कार्मिक मौजूद रहे।
सोमवार को विकास खण्ड में आयोजित बैठक में केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि समस्त ग्रामप्रधानों व जनप्रतिनिधियों को आहवान किया कि अपनी ग्रामपंचयातों में प्रत्येक घर में 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने हेतु गांव के निवासियों को प्रेरित करें।
उन्होंने ब्लाक के समस्त फील्ड कार्मिकों को निर्देशित किया कि अपने कार्य क्षेत्र में घर-घर तिरंगा फहराने की केंद्र सरकार की योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करे, जिससे अभियान की सफलता के साथ सथ देश के नागरिकों में राष्ट्र प्रेम की भावना का ओर अध्किा संचरण हो सके।
बैठक में इन्द्रपाल सिंह, कविता, हेम गिरी, सुन्दर गिरी, मुकेश राणा, विशन सिंह, मुकेश बाला, रिजवान अली, गुरनम सिंह, प्रमोद काम्बोज, केतन कुमार, सुनीता आर्या, बेअन्त, राजपाल सिंह, अजित मेहरा, तौफिक मियां, आन्नद बिष्ट, हीरा बिष्ट, रविन्द्र उपाध्याय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




