हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर भाजपाइयों ने आयोजित की बैठक

संवाददाता:- सागर धमीजा  

गूलरभोज। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर-घर तिरंगा फहराने की सरकार की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए भाजपा बढ़ चढ़कर आगे आ रही है व अपने स्तर से बैठको को आयोजित कर पदाधिकारियों व अन्य लोगों को इसको सफल बनाने के निर्देश दे रहे है। 

      इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश सह संयोजक खेलकूद युवा मोर्चा अतुल पांडे के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक के कैंप कार्यालय गूलरभोज में एक बैठक का आयोजन किया गया।

      इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सभी घर और प्रतिष्ठानों में तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा। कहा कि देश के आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में हर घर तिरंगा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 

        इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आजादी के इस जश्न में आम लोगों की भागीदारी अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत क्षेत्र में 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर-घर तिरंगा फहराएं। कहा कि घरों में तिरंगा लगाने से लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागने के साथ ही भारतीयों के मन में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। 

        इस मौके पर प्रदेश सह संयोजक खेलकूद युवा मोर्चा अतुल पांडे, सतीश चुघ, अनादि रंजन मंडल, गुरमेल सिंह, हिमांशु सरकार, राजेश कुमार आदि रहे।