मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। राज्य सरकार द्वारा संचालित उदयमान उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत न्याय पंचायत स्तरीय न्याय पंचायत आन्नद खेड़ा में राजकीय इण्टर कालेज दिनेशपुर की प्रधानाचार्या मधूसूदन मिश्रा की अध्यक्षता में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

         कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार प्रजापति रहें व प्रतियोगिता में 8 वर्ष से ऊपर 9, 10, 11, 12, 13 व 14 वर्ष तक के बालक व बालिकाओं के बीच 30 मीटर फ्लाइंग रन, 610 मीटर रन, 600 मीटर दौड़, स्टैडिंग ब्राड जम्प, मेडिसिन बाल थ्रो, फारवर्ड बैडरिच खेल की प्रतियोगिता करायी गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान छः ग्रुप में खेलकूद कराये गये जिसमें 08-09 वर्ष, 09-10 वर्ष, 10-11 वर्ष, 11-12वर्ष, 12-13 वर्ष, 13-14 वर्ष के गु्रपों में बच्चों को रखा गया।

       इस दौरान 08-09 वर्ष में बालक वर्ग से अंश मंडल ने प्रथम स्थान, बालिका वर्ग से दिया विश्वास ने प्रथम स्थान, 09-10 वर्ष के बालक वर्ग में तनुज सिंह कार्की ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया व संस्कृति मिश्रा ने बालिका वर्ग की ओर से प्रथम नम्बर पर बाजी मारी। ऋषि राम ने 10-11 वर्ष के बालक वर्ग ओर से प्रथम स्थान, बालिका वर्ग से देविका ने बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी।

       वही 11-12 वर्ष के वर्ग में पीयूष विश्वास ने बालक वर्ग की ओर से प्रथम स्थान पर बाजी मारी तथा दीक्षा मंडल ने बालिका वर्ग की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त किया, 12-13 वर्ष के वर्ग में बालिका वर्ग की ओर से रानी बोहरा ने उत्कृष्त प्रदर्शन कर प्रथम स्थान व मंयक कुमार ने बालक वर्ग की ओर से बाजी मारी। मोहित मंडल ने बालक के 13-14 वर्ष के वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पर आया व बालिका वर्ग की ओर से संचिता सरकार ने प्रथम स्थन पर बाजी मारी।

           दूसरी ओर 09-10 वर्ष के बालक वर्ग में प्रिंस सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सौरभ मंडल ने 10-11 वर्ष के बालक वर्ग ओर से द्वितीय स्थान व बालिका वर्ग से पल्लवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

      वही 11-12 वर्ष के वर्ग में अमन मंडल ने बालक वर्ग की ओर से द्वितीय स्थान पर आया तथा बालिका वर्ग की ओर से संगत कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 12-13 वर्ष के वर्ग में बालिका वर्ग की ओर से खुशी सरकार ने प्रदर्शन कर दूसरा स्थान व बालक वर्ग से अभिषेक चतुर्वेदी ने द्वितीय स्थान पाया। आशीष ने 13-14 वर्ष के बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया व बालिका वर्ग की ओर से इतिका हालदार ने दूसरे स्थान पर आयी।         

 इस मौके पर संतोष टम्टा, रविन्द्र विष्ट, धर्मवीर सिंह, अंकित कुमार, चम्पा पटियानी, सुरेश जोशी, एस0बी0 पाण्डेय, दिनेश उप्रेती, श्याम बहादुर, गुरुपद हालदार, प्रहलाद सरकार, विधान कुमार दास, दीपा रानी, अनुराधा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गदरपुर ब्लाक खेल समन्वयक बृजेश दूबे द्वारा किया गया।