नेहरु युवा केन्द्र की टीम लोगों में पैदा कर रही जागरुकता, कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

 

संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। नेहरु युवा केन्द्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान, युवा विकास कार्यक्रम व स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।  

    नेहरु युवा केन्द्र उधम सिंह नगर के जिला युवा अधिकारी रविन्द्र सिंह के निर्देशन में केन्द्र गदरपुर की राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मुस्कान चावला द्वारा युवा विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के अन्तर्गत आने वाले गांवों में युवा मंडल बनाये जा रहे हैं जिसमें कम से कम 20 सदस्यता अनिवार्य है। 

     इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के बारे में घर घर जाकर लोगों में जागरुकता पैदा की जा रही है। 

      इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मुस्कान चावला ने कहा यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है, यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।मुस्कान ने सभी ग्रामीण व शहरी लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। 

      01 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता “पथ के साथ गॉव के रास्तों की सफाई, विद्यालयों, ऑगनबाड़ी केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जायेगी।  

         कार्यक्रम को सफल व लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिये युवा क्लब अध्यक्ष तनीशा चावला द्वारा घर-घर जाकर भी लोगों को खुले में शौच न करने के लिए, प्लास्टिक का कचरा को हटाने ओर अपने घर व आस-पास साफ सफाई रखने का आग्रह किया व स्वच्छता जागरुकता के लिये प्रचार सामाग्री का भी वितरण किया गया।