प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में नृत्य, मेंहदी समेत हुई विभिन्न प्रतियागिताएं - मिस गदरपुर बनी प्रियांशी
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। प्रेस क्लब के तीज महोत्सव पर तीज के रंग हमारे संग 2022 प्रतियोगिता में मिस गदरपुर, मेहंदी, नृत्य, एवं तीज क्वीन प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया, इस दौरान लड़कियों व महिलाओं ने बढ़चढकर भाग लेकर धूम मचाया। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने जमकर आयोजन का आनंद उठाया।
सोमवार को गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीज महोत्सव पर तीज के रंग हमारे संग 2022 प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा एवं गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोरा ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम में मिस गदरपुर, मेहंदी, नृत्य, एवं तीज क्वीन प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 से 20 वर्ष की लड़कियों ने नृत्य प्रस्तुत कर धमाल मचाया। वहीं 21 से 45 वर्ष की महिलाओं के नृत्य भी आकर्षण रुप से पेश किये गये। वही महेंदी प्रतियोगिता में सुन्दर मेहंदी लगाकर अपनी छाप छोड़ी। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने जमकर आयोजन का आनंद उठाया।
प्रतियोगिता की निर्णायक दिव्यानी गाबा संस्थापिका जिम्मेदारी सोशल वेलफेयर सोसाइटी एनजीओ किच्छा, सुशीला मेहता बिष्ट एडवोकेट जिला बार एसोशिएसन द्वारा परिणाम घोषित किया गया। इसमें मिस गदरपुर प्रियांशी चुनी गयी। वहीं नंदनी खेड़ा द्वितीय, आरती अरोरा तृतीय, मेहंदी प्रतियोगिता में रोहानी सेतिया प्रथम, रुहानी अरोरा द्वितीय, खुशी तृतीय, डांस प्रतियोगिता में प्रियंका कक्कड़ प्रथम, नीलम द्वितीय, वंदना तृतीय, तीज क्वीन प्रतियोगिता में दिशा साहनी प्रथम, मनीषा छाबड़ा द्वितीय, अनकिता खुराना तृतीय स्थान पर रही।
सफल प्रतिभागियों को सीओ वन्दना वर्मा, दिव्यानी गाबा संस्थापिका जिम्मेदारी सोशल वेलफेयर सोसाइटी एनजीओ किच्छा, सुशीला मेहता बिष्ट एडवोकेट जिला बार एसोशिएसन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि सीओ वन्दना वर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा कार्यक्रम को देखकर काफी अच्छा महसूस हुआ व कार्यक्रम के तहत महिलाओं का सम्मान किया गया।
इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोरा ने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी महिलाओं के लिये विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व जिसमें उन्होंने बढ़चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता में संचालिका प्रियंका पाहवा व तृप्ति अरोरा द्वारा पहुॅचे लोगों का आभार प्रकट करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोरा, महामंत्री गौरव बत्रा, कोषाध्यक्ष अमित तनेजा, पूर्व महामंत्री जसपाल डोगरा, अमरजीत सिंह, सुरेन्द्र चावला उर्फ राजू, शुभम बत्रा, सुरजीत बत्रा, देवेन्द्र सिंह बाबा, शंशाक त्यागी, सौरभ बत्रा, इन्द्रपाल सिंह, वैभव बत्रा, मोहित कालड़ा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।






