क्षेत्रीय विधायक पाण्डेय ने हर-घर तिरंगा अभियान में स्कूली बच्चों को किया जागरूक

संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर (सागर धमीजा)। भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ देशव्यापी अभियान के क्रम में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज (जीजीआईसी) दिनेशपुर व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज में विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेट कर अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विधायक ने सभी बच्चों को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हुये जागरुक किया। 

        क्हा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में देश की रक्षा हेतु तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के मान-सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों, महान विभूतियों के विषय में चर्चा की। अनेक महान देशभक्तों और सशस्त्र सैनिकों ने देश के मान और सम्मान का प्रतीक तिरंगे को पूर्ण गौरव के साथ फहराते रहने के लिए सहजता पूर्वक अपने जीवन का बलिदान दिया है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमें अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है। 

        इसके पश्चात  उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।

     इस मौके पर, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, हिमांशु सरकार, चंद्रकांत मंडल, सुकुमार सरकार, राजेश नारंग, भोला शर्मा, प्रोजीत मंडल, सुनीता मिस्त्री, सत्यजीत विश्वास, गोविंद मंडल, विशंभर लाल मिगलानी, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. मधुसूदन प्रजापति ,सुनीता कश्यप, सुधांशु सरकार, विष्णु राय प्रसन्नजीत शाह आदि मौजूद रहे।