एनडीआरएफ ने निकाली साइकिल रैली, लोगों को किया जागरूक
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर (सागर धमीजा)। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई है। भारत सरकार के इस मुहिम को लेकर 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ द्वारा साईकिल रैली आयोजित की गई। साईकिल रैली के माध्यम से शहर भर में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूक किया गया।
शनिवार को एनडीआरएफ के सेनानी सुरेश कुमार दराल ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली गदरपुर बराखेड़ा होते हुए 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ वापस लौटी। इसी क्रम में 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ के सेनानी सुदेश कुमार दराल ने बताया कि देश आजादी की 75वी वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया गया है। जिससे कि लोगों में देश के प्रति प्रेम की भावना को जागरूक किया जा सके और साथ ही तिरंगे के सम्मान के बारे में उन्हें अवगत कराया जा सकें। भारत सरकार के इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ द्वारा साईकिल रैली आयोजित की गई।आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाते हुए प्रत्येक घर में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराना है।
इस दौरान राजू एस घपोला के नेतृत्व में कैंप परिसर से होते हुए गदरपुर मार्केट तक हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर वाहिनी के अनिल कुमार, रवि शंकर बधानी, सुरेंद्र कुमार, अमृतलाल मीणा व भारी संख्या में सेनानी मौजूद रहे।


