गदरपुर में दर्जनों युवाओं ने बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण की

संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर (सागर धमीजा)। राष्ट्रीय बजरंग दल की नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के कई युवा बजरंग दल में शामिल हुए। युवाओं ने राष्ट्रीय बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी युवाओं का गदरपुर स्थित कार्यालय में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

         रविवार को ग्राम सूरजपुर और करतारपुर रोड एवं वार्ड 4 के करीब एक दर्जन युवाओं ने राष्ट्रीय बजरंग दल की सदस्यता ली। 

       इस दौरान डॉ. आर के महाजन ने कहा लगातार युवा बजरंग दल से जुड़ते जा रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष हरचरण सिंह चन्ना ने कहा विगत एक माह में करीब 50 से अधिक युवा बजरंग दल में जुड़ चुके हैं। 

         इस मौके पर हरचरण सिंह चन्ना, करम चंद्र शर्मा, अमित ढ़ीगरा, गोपाल कश्यप,, राजेश कश्यप, अजय सैनी, मुकेश फोगांट, राजू पाल, राजू दिवाकर, बहादुर कश्यप, राकेश कश्यप, अवतार सिंह, श्याम, राजकुमार, उमेश सिंह, रोहित आदि मौजूद रहे।