व्यापार मंडल अध्यक्ष की स्कूटी चोरी, दी तहरीर
गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। दवा स्टोर पर दवाई लेने गये व्यापार मंडल अध्यक्ष की स्कूटी पर चोरों ने पलक झपकते ही हाथ साफ कर लिया। अध्यक्ष द्वारा स्कूटी चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई।
रविवार शाम को गूलरभोज व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. कुलदीप रघुवंशी स्कूटी से गूलरभोज तिराहे में पानू मेडिकल से दवाई लेने गए थे। स्कूटी उन्होंने मेडिकल के बाहर खड़ी कर दवाई लेने लगे। इस बीच चोरों ने उनकी स्कूटी अपना हाथ साफ कर लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सोमवार को गूलरभोज पुलिस चैकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।


